सोलन (अर्की )17 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर आगामी चुनाव की रूप रेखा तैयार करने के उद्देश्य से आज अर्की के बूथ नम्बर 63 में बैठक आयोजित की गई । यह जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र परिहार द्वारा की गई ।
इस बैठक में भाजपा के मण्डल महा मन्त्री परशोतम ठाकुर भी उपस्थित रहे । बूथ सशक्तिकरण के लिए आयोजित इस बैठक में आगामी लोक सभा के चुनाव के बारे में भी चर्चा की गई । तथा बूथ स्तर पर चुनाव के लिए कैसे तैयारियां की जाए यह रणनीति बनाई गई ।










