/एनडीपीएस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार।

एनडीपीएस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार।

बद्दी, 18 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

बद्दी पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीओ सेल ने बुधवार को राजू मुंडे (39) पुत्र वासु मुंडे, निवासी गांव तिरला, डाकघर कंदीर, तहसील आदकी, जिला खूंटी (झारखंड) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में वर्ष 2023 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 175/2023 दिनांक 17 जून 2023 को धारा 18, 29, 61 एवं 85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को नियमानुसार दे दी है। गिरफ्तार आरोपी को थाना नालागढ़ के लॉकअप में रखा गया है तथा उसे 18 जून को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।