नालागढ़, 14 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
उपमंडल प्रशासन नालागढ़ द्वारा 15 अगस्त 2026 को पुराना बॉयज़ स्कूल मैदान, नालागढ़ में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) नालागढ़ मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि प्रातः 10:45 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे तथा 11:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। इसके उपरांत 11:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

उपमंडल प्रशासन ने बद्दी, बरोटीवाला एवं नालागढ़ क्षेत्र के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से भी समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम का कवरेज करने का आग्रह किया है।










