/बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.48 ग्राम चिट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.48 ग्राम चिट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बद्दी, 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस की स्पेशल सैल-एक्स टीम ने 5.48 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को गश्त के दौरान स्पेशल सैल-एक्स टीम को गुप्त सूचना मिली कि शेष नाथ, पुत्र महेंद्र कुमार यादव, निवासी हाउसिंग बोर्ड फेज-3, बद्दी, शीतलपुर रोड स्थित देवीस पब्लिक स्कूल के समीप हेरोइन बेचने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी से एक पाउच में रखी 5.48 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि बद्दी पुलिस नशा माफिया के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।