एक आरोपी पहले भी चिट्टा तस्करी के मामले में रह चुका है संलिप्त, टैक्सी वाहन जब्त
सोलन 10 नवम्बर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आंजी स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के समीप नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी से 41.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
पुलिस ने टैक्सी में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर SIU टीम ने आंजी के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें बैठे दो युवकों के कब्जे से 41.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा (36), निवासी रवौण, सपरून तथा अंकुर ठाकुर (31), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सपरून, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर सोलन में FIR नंबर 240/2026, दिनांक 03 नवंबर 2026 के तहत ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच के दौरान टैक्सी वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से अंकुर ठाकुर पहले भी चिट्टा तस्करी के मामले में संलिप्त रहा है।
उसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में पहले मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसके कब्जे से 19.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वहीं, दूसरे आरोपी धीरज शर्मा के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।









