शिमला(बिलासपुर)10 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

अरुण डोगरा ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष, निर्भीक और स्पष्टवादी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

उनके असामयिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ॐ शांति!








