नालागढ़ 6 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
दीपावली पर्व के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने नालागढ़ उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थान तय कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली पर केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री एवं उपयोग की अनुमति होगी।

उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया ने बताया कि नालागढ़ में वार्ड नंबर-1 स्थित पुराने राजकीय छात्र विद्यालय के मैदान में 30 स्टॉल तथा डीएफओ कार्यालय के समीप 5 स्टॉल निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा रामशहर में तहसील कार्यालय का मैदान, पंजेहरा में हनुमान मंदिर मैदान एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का मैदान और लोहारघाट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का मैदान पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किया गया है।

एसडीएम ने बताया कि दीपावली के दिन पटाखे चलाने का समय रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान केवल ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करें तथा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों पर निगरानी रखें।उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्धारित स्थानों, नियमों और समय का पालन करते हुए पर्यावरण अनुकूल एवं सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।








