/महिला थाना बद्दी के मामले में फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

महिला थाना बद्दी के मामले में फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

वर्ष 2020 में दर्ज POCSO एक्ट के मामले में चल रहा था फरार, बद्दी पुलिस ने दबोचा

बद्दी 6 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

पुलिस जिला बद्दी की महिला थाना में वर्ष 2020 में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना बद्दी में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 376, 506 तथा POCSO एक्ट की धारा 4 और 17 के तहत मामला दर्ज है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशरफ खान उर्फ अच्चू उर्फ जग्गा पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गांव इल्लेवाल, डाकघर गोलथाई, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।


बद्दी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचकर फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।