नालागढ़ 8 नवबंर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के खतरनाक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने वाली संस्था शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

संस्था ने कामना की है कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही मां महालक्ष्मी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।









