/आसमानी बिजली गिरने से दो युवक घायल।

आसमानी बिजली गिरने से दो युवक घायल।

नालागढ़ अस्पताल में उपचार जारी

नालागढ़, 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

नालागढ़ के बर्फानी चौक पर स्थित तकिया मजार के समीप गुरुवार दोपहर अचानक आसमानी बिजली गिरने से दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे वर्षा शुरू होने के कुछ देर बाद तकिया मजार के पास स्थित एक बरगद के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी।

बिजली गिरने से निकली चिंगारी की चपेट में आने से वहां मौजूद दो युवक घायल हो गए।घायलों में एक का नाम रमन उर्फ गोल्डी है ।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।