शिमला (ठियोग), 13 अगस्त
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपमंडल ठियोग की टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बाईपास रोड स्थित चोलामंडलम कार्यालय के समीप एक वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर वाहन में सवार मनीष कश्यप पुत्र मोहन लाल कश्यप, निवासी ठियोग को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 110/2026 के तहत धारा 21, एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।









