शिमला 06 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित सीपीएलआई योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज रोटरी क्लब माल रोड शिमला में संस्था द्वारा पियर एडुकेटर की एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी मानव कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी ।उन्होने बताया कि
कार्यशाला में 25 किशोरों ने नशे से सबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की ।

एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने किशोरों को नशे की लत के पीछे का विज्ञान ( साइंस ऑफ एडिक्शन) पर किशोरों को जानकारी दी और बताया कि किस तरह हम नशे की बीमारी से किशोरों को बचा सकतें हैं
इस अवसर पर , सदस्य कौशल्या देवी , संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व श्रीमती नीलम चौहान उपस्तिथ रहे ।










