बद्दी में हनुमान चौक पर दोपहर 1 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे
नालागढ़ (बद्दी) 18 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
दून विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल अपने दूसरे आधिकारिक दौरे पर दून पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे हनुमान चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बद्दी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
जनसभा को सफल और भव्य बनाने के लिए दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी राम कुमार ने समस्त क्षेत्रवासियों से समय पर पहुँचने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि—
“माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर हम सभी को एकजुट होकर अपने क्षेत्र की मजबूती और विकास की दिशा में अपनी साझेदारी दर्ज करवानी चाहिए। आप सभी से प्रार्थना है कि दोपहर 1 बजे से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें।”
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और स्थानीय इकाइयों ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री के संबोधन में क्षेत्रीय विकास, चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर महत्वपूर्ण घोषणाएँ होने की संभावना है।








