नालागढ़, 29 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
राजकीय (पुरुष) आईटीआई नालागढ़ में आयोजित 17वीं जिला सरकारी/निजी आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का समापन उत्साहपूर्वक हुआ।
तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न आईटीआई संस्थानों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई सोलन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
मार्च पास्ट में राजकीय आईटीआई सोलन विजेता तथा राजकीय आईटीआई अर्की उपविजेता रहा।
बैडमिंटन में बीटीटीआई बद्दी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय आईटीआई कृष्णगढ़ उपविजेता रहा।
वॉलीबॉल में एसीएफ दाड़लाघाट विजेता और राजकीय आईटीआई सोलन उपविजेता बना।
खो-खो में राजकीय आईटीआई अर्की ने जीत दर्ज की, जबकि राजकीय आईटीआई सोलन रनर-अप रहा।
कबड्डी में राजकीय (पुरुष) आईटीआई नालागढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा राजकीय आईटीआई सोलन उपविजेता रहा।
बास्केटबॉल में बीटीटीआई बद्दी विजेता और राजकीय आईटीआई सोलन उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। समारोह में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा गया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं।







