शिमला (नेरवा), 17 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एंटी ड्रग्स अभियान के तहत एसडीपीओ चौपाल द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल, नेरवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान एसडीपीओ चौपाल ने स्कूल के करीब 85 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ संवाद एवं इंटरैक्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से नशे से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।









