/बद्दी पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया।

बद्दी पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया।

बद्दी, 18 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

पुलिस थाना बरोटीवाला में दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुई स्कूटी बरामद कर ली है।

शिकायतकर्ता नरेश सिंह निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सुराजमाजरा, बद्दी ने शिकायत दी थी कि उसकी Hero Destiny स्कूटी नंबर HP12AA-5805 झाड़माजरी स्थित SBI बैंक के सामने से चोरी हो गई।
जांच के दौरान पुलिस ने रेशम सिंह उर्फ सूरज (32) निवासी छातीपुरा, बरोटीवाला को सितोमाजरा, हरियाणा से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

आरोपी को 18 सितंबर को ACJM नालागढ़ की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।