बद्दी, 20 सितंबर।
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत 19 सितंबर की शाम हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह निवासी गांव व डाकघर थाना, तहसील बद्दी ने बताया कि वह पिकअप वाहन से भुड बैरियर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान भुड बैरियर की तरफ से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वर्धमान चौक की ओर फरार हो गया।
हादसे में मोटरसाइकिल चालक गुरबचन सिंह (निवासी गांव सलेहड़ा, डाकघर गोयलापन्नर, तहसील नालागढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी मोटरसाइकिल नंबर HP12N-7147 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल गुरबचन सिंह को एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस की जांच जारी है।







