सोलन (रामशहर), 19 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिले की रामशहर तहसील के निकटवर्ती गांव रामपुर रिवालसर में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की मेजबानी भवानी ग्रुप द्वारा की गई।
भवानी ग्रुप के अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक मैच छह ओवर का करवाया गया।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में नेर और जमराड़ी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।

फाइनल मुकाबला जमराड़ी और बेहड़ी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जमराड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 3100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेश ठाकुर ने शिरकत की और विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
मुख्य अतिथि नरेश ठाकुर ने खिलाड़ियों और युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को खेलों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों और देशभक्ति से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।










