रामशहर, 19 सितंबर।
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
रामशहर स्थित सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारा श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में राधा अष्टमी के उपलक्ष्य पर शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि भंडारा दोपहर 3 बजे से देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया।
राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है।
कथा वक्ता एवं पहाड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र भारद्वाज, धीरज शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा रात 9 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक भजनों के माध्यम से बांके बिहारी का गुणगान किया जाएगा।
इस दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।









