/गेहूं (कनक) चखने का शुभ मुहूर्त घोषित।

गेहूं (कनक) चखने का शुभ मुहूर्त घोषित।

सोलन (अर्की ) 30 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के अर्की जनपद के किसानों के लिए नई फसल की गेहूं (कनक) को चखने के शुभ मुहूर्त की घोषणा कर दी गई है।

यह जानकारी सांझी करते हुए शास्त्री तिलक राज शर्मा (वैध) ने बताया कि नई फसलें शुभारंभ के लिए
शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद पूरा दिन शुभ रहेगा

और इसके अलावा रविवार का पूरा दिन भी अनुकूल है।

उन्होंने बताया कि नई गेहूं की फसल की शुरुआत के लिए ये समय शुभ माना जा रहा है, जिससे किसान अपनी नई उपज का शुभारंभ कर सकते हैं।