/अरमान ही निकला पुलिस वाले बाप का कातिल

अरमान ही निकला पुलिस वाले बाप का कातिल

चंडीगढ़, 27 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

आजकल माँ बाप अपने बच्चों के लिए जो सुख सुविधाएं अपनी हैसियत से ज्यादा उपलब्ध करवा रहे हैं,उसके परिणाम विपरीत निकल कर सामने आ रहे है।

समाज से कटे विपरीत विचारधाओं के साथ जीने वाले आज परिजनों को सिरदर्द बनते जा रहे है।

इसी तरह का ताजा मामला चंडीगढ़ में देखने को मिला जब अपने बेटे ही ने अपने बाप की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनके 19 वर्षीय बेटे अरमान को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में आरोप है कि बेटे ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने पिता पर गोली चला दी।

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी अपने पिता पर जल्द शादी कराने और 10 लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था। इनकार किए जाने पर विवाद बढ़ा और कथित तौर पर उसने अपने पिता को गोली मार दी।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी ASI मां पर भी हमला करने की मंशा रखता था, हालांकि उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।