सोलन( रामशहर) 26 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोली में बैग फ्री डे के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बटयाख में विभिन्न प्रजातियों के करीब 80 से 100 पौधे रोपे गए।

पाठशाला की प्रधानाचार्य सारिका नंदा ने बताया कि पौधारोपण के दौरान आम, गुड़हल, पपीता, टैली, गुलाब, गेंदा सहित कई अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ-सुंदर वातावरण का संदेश देना रहा।

पौधारोपण कार्यक्रम में पाठशाला में अध्ययनरत करीब 140 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सारिका नंदा सहित संजीव कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, अमर चंद, सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, किरण धीमान, सपना ठाकुर तथा वन विभाग की ओर से वन रक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।








