/बद्दी पुलिस ने नशा निवारण समितियों के साथ की बैठकें।

बद्दी पुलिस ने नशा निवारण समितियों के साथ की बैठकें।

स्कूली बच्चों को किया जागरूक

बीबीएन, 26 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो / वर्मा।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने शनिवार को ग्राम पंचायत ढेला, गुल्लरवाला और ग्राम पंचायत बघेरी में नशा निवारण समितियों के साथ बैठकें आयोजित कर लोगों और स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों, नशा निवारण समिति के सदस्यों, स्कूल स्टाफ, स्कूली बच्चों, आशा वर्करों, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।