/PGIMER में रेजिडेंट डॉक्टरों से नियमित संवाद होगा।

PGIMER में रेजिडेंट डॉक्टरों से नियमित संवाद होगा।

तनाव और बर्न आउट पर रहेगा फोकस

चंडीगढ़, 27 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो / वर्मा।

PGIMER में रेजिडेंट डॉक्टरों के कल्याण को लेकर अब नियमित और संरचित संवाद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

संस्थान के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि कार्यभार, तनाव, बर्नआउट और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान और समाधान के लिए यह पहल संस्थागत स्तर पर लागू की जाएगी।

यह घोषणा ओरिएंटेशन एवं वेल-बीइंग कार्यक्रम के दौरान करीब 200 रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ हुए खुले संवाद सत्र में की गई।

प्रो. लाल ने सभी विभागाध्यक्षों और फैकल्टी गाइड्स से भी निर्धारित अंतराल पर रेजिडेंट्स के साथ नियमित बातचीत करने का आग्रह किया।