हिमाचल के मुख्यमंत्री ने निधन पर व्यक्त किया शोक
बेंगलुरू (शिमला ) 9 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ डंडेरा गांव के निवासी 13वीं बटालियन डोगरा रेजिमेंट के हवलदार संजीव कुमार का बीमारी के चलते निधन ही गया ।
मिली जान कारी के मुताबिक वह बैजनाथ के डंडेरा गांव के निवासी थे और कमांड अस्पताल बंेगलुरु में बीमारी के कारण इलाज चल रहा था जहां उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 13वीं बटालियन डोगरा रेजिमेंट के हवलदार संजीव कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार संजीव कुमार ने राष्ट्र की सेवा में जो योगदान दिया वह हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार संजीव कुमार के परिवार के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।








