/जिला परिषद सोलन वार्ड नंबर 17 (बगलैहड़) चुनाव परिणाम घोषित

जिला परिषद सोलन वार्ड नंबर 17 (बगलैहड़) चुनाव परिणाम घोषित

नालागढ़ 31 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ में आज हुई मतगणना के बाद जिला परिषद सोलन के वार्ड नंबर-17 बगलैहड़ का परिणाम घोषित कर दिया गया।

मतगणना परिणाम के अनुसार चौश्वर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जतिंदर सिंह को बेहद करीबी मुकाबले में 71 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

उम्मीदवारवार प्राप्त मत
चौश्वर सिंह – 6810 मत (विजेता)
जतिंदर सिंह – 6739 मत
उदय प्रताप सिंह राणा – 3772 मत
अजबमेर सिंह – 747 मत
मतदान का विवरण
कुल वैध मत: 18,068
कुल डाले गए मत: 18,345
अमान्य मत: 200
नोटा (NOTA): 77
डाक मतपत्र (Postal Ballot): 73

मतगणना नालागढ़ में संपन्न हुई।

परिणाम घोषित होते ही विजेता समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वार्ड में मुकाबला मुख्य रूप से चौश्वर सिंह और जतिंदर सिंह के बीच रहा, जिसमें अंततः चौश्वर सिंह ने 71 मतों की बढ़त के साथ जीत हासिल की।