शिमला मुलाकात से अटकलों को बल
शिमला 8 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों इंदु ठाकुर वैद्य को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि उनका विधायकी के टिकट का सफर शुरू हो चुका है। इस चर्चा को हाल ही में शिमला में प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन के साथ उनकी हुई मुलाकात से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इंदु ठाकुर वैद्य ने जिला परिषद सदस्य चुनाव में बिना किसी बड़े राजनीतिक दल के प्रत्यक्ष समर्थन के अपना प्रभाव स्थापित किया है।
स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और जनसंपर्क को उनके राजनीतिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि आगामी चुनाव में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होता है, तो इंदु ठाकुर वैद्य टिकट की मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकती हैं।
फिलहाल, शिमला में हुई मुलाकात और क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता ने इंदु ठाकुर वैद्य के नाम को आगामी विधानसभा चुनाव की संभावित दावेदारों की सूची में प्रमुखता से ला दिया है।









