कल 30 नवंबर से पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षाएं होंगी शुरू।
शिमला 29 नवंबर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन कुल 602 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षाओं में भाग लिया, जिनमें से 195 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए और उन्होंने भर्ती के अगले चरण के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।

भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाया जा रहा है। वहीं, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा 30 नवंबर 2026 से शुरू होंगी।

पुलिस विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।









