औद्योगिक सहयोग ने आयोजन को दी नई ऊंचाई।
बद्दी 29 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
औद्योगिक नगरी बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) में औद्योगिक विकास के साथ कुछ समस्याएं भी सामने आती रही हैं, लेकिन क्षेत्र के समग्र विकास में औद्योगिकरण के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

बद्दी में आयोजित जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2026 इसका एक बेहतर उदाहरण बनकर सामने आया है।
मेले का इतने बड़े स्तर पर भव्य आयोजन करने में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका के साथ-साथ क्षेत्र के उद्योगपतियों एवं औद्योगिक इकाइयों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उद्योग जगत की ओर से जिस प्रकार आर्थिक एवं अन्य सहयोग उपलब्ध करवाया गया, वह निश्चित रूप से प्रशंसा का पात्र है।

अक्सर औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों की चर्चा होती है, लेकिन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी आयोजनों में उद्योगों की भागीदारी पर उतनी चर्चा नहीं हो पाती।
बद्दी रेडक्रॉस मेले की भव्यता इस बात का प्रमाण है कि उद्योग जगत केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
मेले के सफल आयोजन में उद्योगपतियों के योगदान को उचित सम्मान और सराहना मिलनी चाहिए।

औद्योगिक विकास और सामाजिक सहभागिता के बीच बेहतर तालमेल ही किसी क्षेत्र को वास्तविक अर्थों में विकसित बनाता है।
बद्दी का यह आयोजन प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और उद्योग जगत के सामूहिक प्रयासों की एक सराहनीय मिसाल है।









