एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बद्दी, 28 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के तहत बद्दी में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज हुआ। 28 से 30 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे इस मेले में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे विशेषकर चिट्टे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
वॉकाथॉन में नरेंद्र कुमार और वंशिका ठाकुर प्रथम
एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन के लड़कों के वर्ग में नरेंद्र कुमार ने पहला, सौरव सहगल ने दूसरा तथा उमा दत्त ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में वंशिका ठाकुर प्रथम, भानुमति द्वितीय और रेशमी राठी तृतीय स्थान पर रहीं।
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
उन्होंने आमजन से चिट्टामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने तथा रेडक्रॉस मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के परिणाम
वॉकाथॉन के बाद दशहरा ग्राउंड बद्दी में अंडर-19 और ओपन वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इनमें 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-19 बालक वर्ग
100 मीटर दौड़: प्रथम दीपांशु, द्वितीय आरव कुमार, तृतीय अभिषेक कुमार।
200 मीटर दौड़: प्रथम संदीप कुमार, द्वितीय प्रेम राज,
तृतीय शरणप्रीत सिंह।
लंबी कूद: प्रथम दीपांश कुमार, द्वितीय शैलेंद्र कुमार, तृतीय आकाश कुमार।
ऊंची कूद: प्रथम दीपांशु कुमार, द्वितीय हितेश, तृतीय संदीप।
100 मीटर दौड़: प्रथम नीलम, द्वितीय भूमिका, तृतीय मन्नत।
200 मीटर दौड़: प्रथम नीलम, द्वितीय भानुमति, तृतीय आरुषि।
ओपन पुरुष वर्ग
100 मीटर दौड़: प्रथम शुभम ठाकुर, द्वितीय संदीप सिंह, तृतीय लक्की शर्मा।
200 मीटर दौड़: प्रथम सौरव सेंगल, द्वितीय संदीप सिंह, तृतीय लक्की शर्मा।
लंबी कूद: प्रथम अमरीक कुमार, द्वितीय अनिल धामी, तृतीय शुभम ठाकुर।
ऊंची कूद: प्रथम रोशन, द्वितीय रोहित कुमार, तृतीय स्थान पर अनिल धामी एवं चेतन संयुक्त रूप से रहे।
ओपन महिला वर्ग
100 मीटर दौड़: प्रथम इशरूप सैनी, द्वितीय आंचल, तृतीय सुषमा।
200 मीटर दौड़: प्रथम इशरूप सैनी, द्वितीय आंचल, तृतीय सुषमा।
लंबी कूद: प्रथम इशरूप सैनी, द्वितीय आंचल, तृतीय वंशिका।
ऊंची कूद: प्रथम सुषमा, द्वितीय मुस्कान, तृतीय भानुमति।
रेडक्रॉस मेले के तहत आगामी दो दिनों तक भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बद्दी पुलिस एवं प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना, ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और नशे के खिलाफ जनभागीदारी को मजबूत करना है।
खेल महाकुंभ के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया जा रहा है।










