शिमला (रोहड़ू) 28 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
देवता महेश्वर महाराज मंदिर परिसर, समरकोट पुजारली की पार्किंग से देवदार की लकड़ी के 20 स्लीपर चोरी करने के मामले में रोहड़ू पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चोरी की यह वारदात 23/24 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को अंजाम दी गई थी।
इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 128/2026 दिनांक 26 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीआरडी, सीसीटीवी फुटेज और डंप डेटा का गहन विश्लेषण किया। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी की वारदात में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शब्बीर अहमद (26), रफाकत अली (25) और शब्बीर अहमद (31), तीनों निवासी जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 27 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।









