बद्दी 27 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
बद्दी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 17,52,150 एमएल (करीब 17.52 लाख एमएल) अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बद्दी के 12 मामलों में जब्त की गई 16,04,120 एमएल तथा पुलिस थाना बरोटीवाला के 13 मामलों में जब्त 1,48,030 एमएल अवैध शराब नष्ट की गई। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के बाद की गई।

शराब नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया आबकारी विभाग के उप आयुक्त (DCE), बद्दी की अध्यक्षता में गठित समिति की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न हुई।
बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।










