/धारठ गांव में 30 नवंबर को होगा बाड़ा देव का जग भंडारा।

धारठ गांव में 30 नवंबर को होगा बाड़ा देव का जग भंडारा।

सभी गांवों को निमंत्रण।

सोलन (अर्की) 25 नवंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

सोलन जिले के बाड़ीधार जनपद के धारठ गांव में सोमवार, 30 नवंबर 2026 को बाड़ा देव के सम्मान में नवी नेह का जग भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए वार्ड पंच बसंत लाल ‘ बाबू’ ने बताया कि
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सभी गांवों के ग्रामीणों को सादर आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों की ओर से सरयांज, पट्टा, मनोल, बुईला, पंबड़, गरुड़नाग, चुड़ाली, चनेड़, पड्याच और कसमली गांवों के समस्त ग्रामवासियों से भंडारे में शामिल होकर बाड़ादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

जय श्री बाड़ा देव!