/फर्रुखाबाद और कन्नौज में तीन दिवसीय मेगा आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रम 3 दिसंबर से

फर्रुखाबाद और कन्नौज में तीन दिवसीय मेगा आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रम 3 दिसंबर से

श्री माताजी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और गांवों में होंगे विशेष आयोजन

फर्रुखाबाद( उत्तर प्रदेश) 27 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

श्री माताजी निर्मला देवी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद एवं कन्नौज जिलों में 3 से 5 दिसंबर 2026 तक तीन दिवसीय मेगा आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, गांवों तथा अन्य स्थानों पर लोगों को आत्म-साक्षात्कार एवं सहजयोग ध्यान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक श्री माताजी के प्रेम, संदेश और सहजयोग की अनुभूति पहुंचाना है। सहजयोगियों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अधिक से अधिक लोगों को आत्म-साक्षात्कार दिलाने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का आगमन 2 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन का मुख्य केंद्र नारायण आश्रम, पांचाल घाट, फर्रुखाबाद रहेगा।

इस अवसर पर श्री माताजी निर्मला देवी के संदेश को भी प्रमुखता से याद किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी वास्तविक पूजा तभी होगी, जब हजारों लोगों को जागृत किया जाएगा और आत्मशक्ति का प्रवाह पूरे संसार में पहुंचेगा।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक सहजयोगी अपनी सहभागिता की पुष्टि व्हाट्सएप के माध्यम से 9313246306, 7827618262 या 7986983338 पर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फर्रुखाबाद के लिए 9335645414 तथा कन्नौज के लिए 9936958909 पर स्थानीय संपर्क किया जा सकता है।

स्थान: नारायण आश्रम, पांचाल घाट, फर्रुखाबाद
कार्यक्रम: 3 से 5 दिसंबर 2026

आगमन: 2 दिसंबर, शाम 5 बजे तक

आयोजक: यूपी मेगा आत्म-साक्षात्कार टीम एवं फर्रुखाबाद-कन्नौज सामूहिकता