/यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारियो द्वारा आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री राहत कोष को 1.52 करोड़ रुपये की सहायता ।

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारियो द्वारा आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री राहत कोष को 1.52 करोड़ रुपये की सहायता ।

शिमला 16 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओए सुश्री ए. मणि मेखलै ने गत दिवस हिमाचल राज्य में आई आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश,सुखविंदर सिंह सुक्खू को 1.52 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की।

यहां जारी एक प्रैस नोट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडियाए की ओर से हिमाचल प्रदेश में मानसून में हुई दुःखद त्रासदी से प्रभावित पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की गई और इस संबंध में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारियों द्वारा आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए राहत राशि को एकत्रित किया गया। जिसे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, सुश्री ए. मणि मेखले ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू को 1.52 करोड़ रुपये प्रदान किए।