/बद्दी पुलिस के मुख्य आरक्षी निर्मल सिंह पदोन्नत होकर बने सहायक उप-निरीक्षक

बद्दी पुलिस के मुख्य आरक्षी निर्मल सिंह पदोन्नत होकर बने सहायक उप-निरीक्षक

नालागढ़, 15 अगस्त
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।

पुलिस जिला बद्दी के पुलिस थाना नालागढ़ में सेवाएं दे रहे मुख्य आरक्षी निर्मल सिंह को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर आयोजित अलंकरण समारोह में उपमंडल पुलिस अधिकारी नालागढ़ भीषम ठाकुर ने नव पदोन्नत सहायक उप-निरीक्षक निर्मल सिंह को बैज लगाकर अलंकृत किया तथा उन्हें पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एसडीपीओ ने निर्मल सिंह की विभाग के प्रति निष्ठा, मेहनत और सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में थाना प्रभारी नालागढ़ राकेश रॉय सहित पुलिस जिला बद्दी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने निर्मल सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।