लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दान अभियान
शिमला 18 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो वर्मा
कांग्रेस ने 138वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर ‘डोनेट फॉर देश ’ऑनलाइन दान अभियान चलाने का फैसला किया है। सोमवार से यह अभियान पूरे देश में एक साथ शुरू होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े अभियान की शुरूआत करेंगे। कांग्रेस ने दान के लिए तीन श्रेणियां तय की हैं।
इनमें 138, 1380 और 13 हजार 800 रुपए का दान शामिल हैं। इससे अधिक भी कोई दान करना चाहता है, तो पार्टी उसका भी स्वागत करेगी। इस अभियान को लोकसभा चुनाव के लिए चंदा जुटाने की मुहिम के तौर पर भी देखा जा रहा है।
कांग्रेस का स्थापना दिवस 28 दिसंबर को आयोजित होगा। दस दिन तक दान अभियान जारी रहेगा। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह संगठन के पदाधिकारियों को दान के इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा इस समय नंबर एक पर है, जबकि कांग्रेस नंबर तीन पर खिसक चुकी है। बीते साल के आंकड़ों में टीएमसी भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर आ गई है।








