/राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के विद्यार्थीयों और अध्यापकों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान किए माता श्री नयना देवी जी के दर्शन।

राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के विद्यार्थीयों और अध्यापकों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान किए माता श्री नयना देवी जी के दर्शन।

सोलन ( अर्की ) 18 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
/वर्मा


राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के विद्यार्थीयों और अध्यापकों ने शैक्षिक भ्रमण के साथ माता श्री नयना देवी जी के दर्शन किए।


यह जानकारी देते हुए शिक्षको ने बताया कि रविवार की सुबह लड़ोग विद्यालय से छ : बजे अध्यापक और विद्यार्थी सबसे पहले आनंदपुर साहिब के लिए निकले ।

आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन और विरासते खालसा में भ्रमण किया वहां से भाखड़ा डैम से घूमते हुए श्री नयना देवी जी पहुंच कर माता जी के दर्शन किए।

उसके बाद शाम होते हुए लड़ोग विद्यालय में पहुंच कर सभी अपने अपने घरों को चले गए।

विद्यालय से मुख्याध्यापिका सुश्री मनोरमा चड्डा की अध्यक्षता में विद्यालय की ओर से यशपाल वर्मा , भूपेन्द्र कुमार शास्त्री , पवन कुमार , श्रीमति सरोज कुमारी,श्रीमति अतिबाला ,ने बच्चों को यह भ्रमण करवाया और भ्रमण के समय जगह जगह पर घूमें गए स्थानों के महत्व और विशेषताओं को बताया।