/कांग्रेस पार्टी की सरकार ने शांत व खुशहाल हिमाचल प्रदेश को गहरे संकट में धकेल दिया – कपूर

कांग्रेस पार्टी की सरकार ने शांत व खुशहाल हिमाचल प्रदेश को गहरे संकट में धकेल दिया – कपूर


सोलन/बद्दी, 23 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल को प्रदेश सरकार ने गहरे संकट में धकेल दिया यह आरोप भाजपा के महामन्त्री त्रिलोक कपूर ने
29 तारीख को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शहरी निकायों से जुड़े हुए भाजपा समर्थित नगर पंचायत, नगर परिषद के प्रशिक्षण सेवा की तैयारी बैठक में भाग लेने के पश्चात बद्दी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लगाए।

उन्होंने कहा कि इस देश के छोटे से पर्यटक राज्य हिमाचल प्रदेश को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई व वर्तमान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी व्यक्तिगत रुचि पूर्वक इस प्रदेश को विकास की दृष्टि से हमेशा आगे बढ़ने का भरपूर प्रयास किया है। जिसके फल स्वरुप इस राज्य में अनेकों बड़ी-बड़ी विकासनात्मक परियोजनाएं, जिसमें जल विद्युत के क्षेत्र में लुहनी स्टेज 1, धोल सिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट, रेणुका जी डैम, कॉल डैम, लारजी विद्युत परियोजना, हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना थाना प्लोन मंडी, शिक्षा के क्षेत्र में बिलासपुर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज व मेडिकल के क्षेत्र में बिलासपुर एआईआईएमएस, चार मेडिकल कॉलेज और सड़कों के क्षेत्र में किरतपुर से मनाली, मैटोर से शिमला, परमाणु से शिमला व पठानकोट से मंडी जैसे फोरलेन, इस प्रकार की बड़ी परियोजनाएं प्रदेश में मुख्य रूप से शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलो कपूर ने कहा कि ठीक एक साल पहले हिमाचल प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश की सेवा में काम कर रही थी दुर्भाग्यवश कांग्रेस पार्टी ने एक विशेष षड्यंत्र कर झूठी ग्रंटियों का जाल बुनकर जनता को छलकर सत्ता में आने में सफल हो गई और जिसके कारण अनुभव व दृष्टिहीनता के कारण पिछले कांग्रेस के एक वर्ष में कुशासन भरे कार्यकाल में शांत व खुशहाल हिमाचल प्रदेश को गहरे संकट संकट में धकेल दिया।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में देश भर के उद्योगपतियों ने जिस प्रकार से अलग-अलग क्षेत्र में अपने उद्योग स्थापित किए हैं उससे हिमाचल प्रदेश में लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिला है। लेकिन पिछले एक वर्ष में जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने विद्युत शुल्कों की दरों में भारी वृद्धि कर हिमाचल के उद्योगों को 19% तक वृद्धि करके जोरदार झटका दिया है उससे हर उद्योगपति ठगा सा महसूस कर रहा है। यही नहीं इसके साथ ऐसे उद्योगों पर अलग-अलग प्रकार के टैक्स लगाकर ऐसे कारखानों पर बोझ डाला है उससे निश्चित रूप से उद्योगपतियों की कमर भी टूटी है और सरकार के विश्वास पर भी प्रश्न चिन्ह लगा है। पिछले कुछ समय से ऐसे अनेकों उद्योगपति हैं जिन्होंने यहां से धीरे-धीरे निकलना शुरू कर दिया है।

पिछले कुछ समय से हथियार बंद बदमाश सक्रिय हुए हैं और अंतर राज्य गिरोह की गतिविधियां तेजी से बड़ी हैं, सरे आम बदमाश तमंचे के दम पर ठेकेदारों से पैसा लूट रहे हैं और यही नहीं 10 अगस्त को पंजाब से आए हुए बदमाशों ने स्वारघाट और नालागढ़ रोड पर दो भाइयों की हत्या की घटना को प्रदेश अभी तक वूला नहीं है यही नहीं बद्दी नालागढ़ हाईवे पर आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम से लाखों की लूट की घटना से सभी क्षेत्रवासी सहमें हुए हैं। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और गैंगरेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।