/बद्दी पुलिस के तीन सहायक उप-निरीक्षक बने उप-निरीक्षक।

बद्दी पुलिस के तीन सहायक उप-निरीक्षक बने उप-निरीक्षक।

एसपी विनोद धीमान ने लगाए पदोन्नति के बैज।

नालागढ़ (बद्दी) 14अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

पुलिस जिला बद्दी में कार्यरत तीन सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार उप-निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया।

पदोन्नत अधिकारियों में पुलिस थाना बद्दी में तैनात राजीव कुमार तथा पुलिस थाना नालागढ़ में कार्यरत महेश्वर और दुनी चंद शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने तीनों अधिकारियों को पदोन्नति के बैज लगाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि तीनों अधिकारियों ने अपनी निष्ठा, मेहनत और उत्कृष्ट सेवाओं से विभाग का गौरव बढ़ाया है।

एसपी विनोद धीमान ने पदोन्नत अधिकारियों से भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मुस्तैदी के साथ जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पुलिस जिला बद्दी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।