/हिमाचल कांग्रेस द्वारा पार्टी के सभी निर्वाचित विधायको की बैठक में शामिल होने का दावा ।

हिमाचल कांग्रेस द्वारा पार्टी के सभी निर्वाचित विधायको की बैठक में शामिल होने का दावा ।

शिमला 9 दिसंबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


हिमाचल के कांग्रेस विधायको के भूमिगत होने के समाचार आने के बाद आज कांग्रेस मुख्यालय से जारी सूचना के मुताबिक
कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित विधायको के साथ चुनाव प्रभारी राजीव शुुक्ला तथा चुनाव पर्यर्वेक्षक भूपेश बधेल तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडा के साथ बैठक का दावा किया गया है।

याद रहे कि हिमाचल कांग्रेस के कुछ विधायको के भूमिगत होने के समाचार आने के बाद कांग्रेस के कार्यालय से यह जानकारी सांझी की गई है ।

प्रैस कारनॉर के माध्यम से जारी जानकारी के मुताबिक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस चुनाब पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ,हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा , प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, कोटली,संजय दत्त,तजेंद्र पाल बिट्टू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बैठक में भाग लिया और इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित विधायक उपस्थित रहने की सूचना सांझी की गई है ।