/बरोटीवाला में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बरोटीवाला में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बरोटीवाला, 22 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

बरोटीवाला में शराब के ठेके के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हिलाने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान विवेक निवासी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को बरोटीवाला में शराब के ठेके के पास एक पिकअप चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चालक विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को उपचार के लिए ब्रुकलीन अस्पताल, झाड़माजरी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बद्दी के शवगृह में रखा गया है।

शिकायतकर्ता अनुज कुमार के बयान के आधार पर पुलिस थाना बरोटीवाला में पिकअप चालक धर्मेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।