मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हासिल की सफलता; भवाई भोज क्षेत्रवासियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
सोलन 22 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
भवाई भोज, क्षेत्र के गांव कैंथू की निवासी पारुल चौहान का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चयन होने से परिवार सहित पूरे भवाई भोज क्षेत्र में खुशी की लहर है।
एक साधारण और संघर्षशील परिवार से संबंध रखने वाली पारुल ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पारुल की इस सफलता में उनके माता-पिता के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके भाइयों किशन चौहान और विक्रम चौहान ने भी पारुल की शिक्षा और उसके सपनों को पूरा करने में हर कदम पर साथ दिया। वहीं, उनके दादाजी रेलू राम चौहान, पूर्व प्रधान भवाई पंचायत, के संस्कारों और प्रेरणा ने भी पारुल को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
पारुल की इस उपलब्धि पर गांव कैंथू सहित समस्त भवाई भोज क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पारुल चौहान का AIIMS में चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
समस्त ग्रामवासी एवं भवाई भोज परिवार ने पारुल चौहान को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








