/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी ने किया पुलिस थाना बरोटीवाला का निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी ने किया पुलिस थाना बरोटीवाला का निरीक्षण

नालागढ 3 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के थाना बरोटीवाला के निर्माण कार्य का जायजा लेने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ( भा पु सेवा ) मौके पर पहुंचे तथा उन्होने बर्तमान थाने का भी निरीक्षण किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला (भा०पु०से०) ने पुलिस थाना बरोटीवाला का निरीक्षण किया तथा पुलिस थाना के अधिकारियों व जवानों का बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया व उचित दिशा निर्देश दिए ।

इस दौरान उन्होनें पुलिस थाना बरोटीवाला के निर्माणाधीन परसिर का भी निरीक्षण किया ।

पुलिस थाना बरोटीवाला का निर्माणाधीन परिसर सर्वश्रेष्ठ पीएसयू वैपकोस में से एक द्वारा बनाया जा रहा है जोकि प्रत्येक प्रकार की सुविधाओं से युक्त एक बेहतरीन आधुनिक पुलिस थाना होगा जिसका निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा ।