/राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट।

वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थाई तौर पर स्थानीय लोगों को बसाने पर विस्तृत चर्चा

शिमला 12 जनवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के सीमावर्ती इलाको से लोगो के पलायन को रोकने के उदेश्य से इन क्षेत्रो में आधारभूत ढांचे को मजबूर करने के उदेश्य से हिमाचल के राज्य पाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश के प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेट करके चर्चा की ।


मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल के राज्य पाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधान मत्री को बताया कि गत वर्ष उन्होने वाईब्रेट विलेज कार्यक्रम के अन्तर्गत किन्नौर जिला के विभिन्न गांवो सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस की विभिन्न् चौकियो का दौरा किया था जिस में उन्होने पाया कि यहां के लोगो को आधार भूत मूल सुविधाओ को मुहैया करवा कर यहां से लोगो के पलायन को रोका जा सकता है ।

राज्य पाल शिव प्रताप शुक्ल ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में और अधिक सुविधाए सृजित करने का विशेष तौर पर प्रधान मन्त्री से आग्रह किया ताकि इन सुविधाओ का लाभ स्थानीय लोगो को भी प्राप्त हो सके ।


यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर हिमाचल के राज्य पाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती और नशे के विरूघ्द चलाए जा रहे अभियानो के बारे में भी प्रधान मन्त्री को अवगत करवाया ।

राज्यपाल शिव प्रतापशुक्ल की प्रधान मन्त्री से यह एकशिष्टाचार मुलाकात थी और इसी शिष्टाचार भेट के दौरान ही राज्यपाल ने बाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रो में स्थाई तौर पर स्थाीय लोगो को बसाने तथा इन क्षेत्रो में आधार भूत ढांचे को सुदृढ करने पर विस्तृत चर्चा की और प्रधान मन्त्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया ।