/सोमवार 22 जनवरी को बाडादेव पांच पांडव मंदिर समिति सरयांज (बाडीधार) की आम सभा निर्धारित

सोमवार 22 जनवरी को बाडादेव पांच पांडव मंदिर समिति सरयांज (बाडीधार) की आम सभा निर्धारित



अयोध्या में निर्मित भगवान श्री राम चंद्र जी के मंदिर उदघाटन व प्राण -प्रतिष्ठा पर 511 दीपक जलाए जाने का कार्यक्रम

सोलन( अर्की )18 जनवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

आगामी सोमवार दिनांक 22 जनवरी को बाडादेव पांच पांडव मंदिर समिति सरयांज (बाडीधार) मंदिर समिति की आम सभा ; का आयोजन, मंदिर परिसर बाडीधार मे दोपहर बाद 3.00 बजे से किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए कमेटी के महा सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि इस आम सभा में मंदिर समिति बाडीधार के सभी पदाधिकारी , कार्यकारिणी सदस्य व समस्त सदस्य सादर आमंत्रित किए गए है ।

उन्होंने बताया कि मन्दिर कमेटी द्वारा निर्धारित इस आम सभा के मुख्य ऐजेंडें (1) निर्माणाधीन मंदिर कार्य की समीक्षा व आगामी कार्य हेतु विचार .विमर्श किया जा सके तथा ( 2) इस दिन ही अयोध्या में निर्मित भगवान श्री राम चंद्र जी के भव्य मंदिर के उदघाटन व श्री राम लला जी की प्राण – प्रतिष्ठा के सुअवसर पर सांय 6.00 बजे मंदिर समिति सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा 511 दीपक जलाकर इस ऐतिहासिक अवसर को मनाया जाएगा ,जिससे अपनी सनातनी संस्कृति के इस महा पर्व में समिलित होने के साक्षी बन सके ।

इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यो व उपस्थित जनको भोजन की भी व्यवस्था रहेगी ।