/भाजपा मंडल नालागढ द्वारा मनाया गया संविधान शौर्य दिवस ।

भाजपा मंडल नालागढ द्वारा मनाया गया संविधान शौर्य दिवस ।

नालागढ 20 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /वर्मा

भाजपा मंडल नालागढ द्वारा गत दिवस संविधान शौर्य दिवस मनाया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ़ के रवि दास मंदिर नालागढ के प्रांगण में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिस में पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर संविधान को संरक्षण करने के लिए किए जा रहे भाजपा के प्रयासों का उल्लेख किया और डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के संविधान निर्माण के लिए किए गए योगदान को लोगों को विस्तृत जानकारी दी ।

पूर्व विधायक ने कहा कि कॉंग्रेस की ओर से अम्बेडकर के अपमान को लेकर किये गये दुष्प्रचार का खंडन किया । कॉंग्रेस ने संविधान का सब से ज्यादा दुरुपयोग किया है। कॉंग्रेस ने आर्टिकल 356 का दुरुपयोग कर भाजपा सरकारों को बर्खास्त किया और देश मे इमर्जेंसी लगा कर संविधान का दुरपयोग किया।

इस मौके पर पूर्व चैयरमैन योगेश भारतिया, पूर्व पार्षद कृष्ण संगर , विनोद कुमार विंदु, पार्षद, रीना शर्मा, बूथ अध्यक्ष दीपक शर्मा, बलजीत कौशिक, बसंत शर्मा, दलजीत सैणी, बलविंद्र सिंह , तुषार संगर , बलराज चोपड़ा इंदु शर्मा पूर्व पार्षद , ओंकार गुप्ता, योगेश शर्मा, लाल चंद ठाकुर, हरिओम संख्यान समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।