/पुलिस ने 12.34 ग्राम चिट्टा किया बरामद, पंजाब का 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने 12.34 ग्राम चिट्टा किया बरामद, पंजाब का 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार


नालागढ़ के करसौली (गुल्लरवाला) में जौगो पुलिस चौकी की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

नालागढ़, 9 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करसौली (गुल्लरवाला) में एक मोटरसाइकिल सवार युवक से 12.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को पुलिस चौकी जौगो की टीम को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल नंबर PB16F-7649 पर सवार एक व्यक्ति चिट्टा/हेरोइन लेकर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करसौली (गुल्लरवाला) के नजदीक मोटरसाइकिल सवार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 12.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान लवप्रीत पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गांव चक्कियां, डाकघर गरदला, तहसील एवं जिला रोपड़, पंजाब, उम्र 30 वर्ष के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस नशे की बरामदगी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे से बचाने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा