/उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बद्दी पुलिस के छह कर्मचारी सम्मानित, SP विनोद धीमान ने बढ़ाया उत्साह

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बद्दी पुलिस के छह कर्मचारी सम्मानित, SP विनोद धीमान ने बढ़ाया उत्साह

बद्दी 9 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

पुलिस जिला बद्दी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुलिस विभाग की ओर से C.C. Class-II श्रेणी में ASI सुमित कुमार को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। वहीं, C.C. Class-III श्रेणी में SI विपिन कुमार, HC परवीन, HASI बलबंत सिंह मेहता, कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह तथा कांस्टेबल जगदीप सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने सम्मानित कर्मचारियों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य महत्वपूर्ण है।

ऐसे सम्मान कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।