प्राधिकरण की सी ईओ सोनाक्षी सिंह तोमर ने हरी झंड़ी दिखा कर प्रचार वहां को किया रवाना ।
नालागढ़ 12 फरवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/नयना वर्मा
बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान को लेकर प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक नगरी बी बी एन में प्रशाशन स्वच्छता अभियान को चला रहा है लेकिन ये दीगर बात है कि यहां का पर्यावरण दिन प्रतिदिन बिगड़ता ही जा रहा है।
लोगों ने बताया कि प्रशाशन की यह पहल सराहनीय है और सभी इस का स्वागत करते है।







